हरदोई: भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा की मौजूदगी में सपा,बसपा से जुड़े प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2024 सोमवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा की मौजूदगी में सपा, बसपा से जुड़े प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं सवायजपुर विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू उपस्थित रहे।इस अवसर पर नीरज वर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है।