हरदोई: सिद्ध बाबा नहर पुलिया पोखरी रोड से कोतवाली देहात पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ संजीव कंजड़ को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2024 एसपी केसी गोस्वामी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत को वाले देहात पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मधुसूदन चौबे व हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह ने सिद्ध बाबा नहर पुलिया से संजीव कंजड़ को गिरफ्तार किया है।