हरदोई: भदना गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या,प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के भदना गांव में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।दोनों के पास से आलाकत्ल व खून से सने कपड़े भी बरामद किए है।मामले का खुलासा एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने किया।