हरदोई: कोतवाली शहर पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ सुनील को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2024 हरदोई में एसपी केशव चंद गोस्वामी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार विनीत कुमार के साथ मिलकर सुनील पुत्र मटरू लाल को गिरफ्तार किया है।