राजपुर: भैरु घाटी में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, धारा 34(2) के तहत कार्यवाही
Rajpur, Barwani | Apr 16, 2026 भैरु घाटी में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम इंद्रपुर भैरु घाटी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 पेटी अंग्रेजी शराब (05 पेटी बीयर एवं 02 पेटी व्हिस्की) तथा एक मोटरसाइकिल जप्त की, जिसकी कुल कीमत 29,344 रुपये है।