दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नोहटा और बनवार परीक्षा केंद्रों का दौरा किया, निष्पक्ष परीक्षाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
Damoh, Damoh | Mar 21, 2025 दमोह आज शुक्रवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जिले के नोहटा, बनवार परीक्षा केंद्र का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने परीक्षा केंद्र में छात्रों को मिल रही सुविधाओं को जाना और अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए।