दमोह: मत करो न यार स्वच्छता गीत के निर्देशक व सिनेमेटोग्राफर ने बस स्टैंड पर की वॉल पेंटिंग, स्वच्छता का दिया संदेश
Damoh, Damoh | Mar 20, 2025 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की पहल पर आज गुरुवार रात 9 से 10 बजे के बीच मत करो न यार स्वच्छता गीत के निर्देशक व सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल और उनकी टीम बस स्टैंड पहुंची। जहां उन्होंने भी जनसरोकार को लेकर यहां साफ सफाई करते हुए बॉल पेंटिंग का कार्य प्रारंभ किया और मीडिया के माध्यम से लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।