दमोह: असाटी समाज की जिला कार्यकारणी घोषित, विनय असाटी दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, लोगों ने दी बधाईयां
Damoh, Damoh | Mar 20, 2025 दमोह.असाटी समाज के द्वारा आज गुरुवार शाम 7 बजे से असाटी वार्ड स्थित संस्कार भवन में नव निर्वाचित कार्यकारणी का गठन करते हुए घोषणा की गई। जिसमें सर्वसहमति से निर्वाचन के बाद असाटी समाज का जिला अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी को नियुक्त किया गया। दूसरी बार निर्विरोध रूप से युवा अध्यक्ष पत्रकार विनय असाटी एवं महिला अध्यक्ष नेहा असाटी को चुना गया।