काको: डीएम के निर्देश के बावजूद हाटी मोड़ का चापाकल खराब, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हजारों लोग
जहानाबाद के काको प्रखंड स्थित हाटी मोड़ पर महीनों से चापाकल खराब पड़ा है, जिससे प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाल ही में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए थे, लेकिन हाटी मोड़ का चापाकल अब भी बंद है।