बक्सर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार 1.31 सेमी प्रति घंटा, प्रयागराज में स्थिर हुआ पानी
Buxar, Buxar | Aug 23, 2026 गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में बक्सर में भी गंगा के जलस्तर में स्थिरता आ सकती है। फिलहाल बक्सर में गंगा नदी का पानी चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है और लगातार बढ़ोतरी जारी है।