सहसवान: सहसवान क्षेत्र में खेत पर गए परिवार की किशोरी को 2 भाइयों ने बहला-फुसलाकर ले गए
थाना कोतवाली क्षेत्र सहसवान के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को 24 मई को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि घर के सभी सदस्य खेत पर गए हुए थे की गैर मौजूदगी में ग्राम का ही संजीव पुत्र सोमेंद्र अपने सगे भाई सतपाल से साजिश करके बतौर आशनाई मेरी पुत्री को घर में रखें तीन सोने 6चांदी तथा ₹10000 की नगदी बहला फुसलाकर घर से ले गया।