सहारनपुर: बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने सहारनपुर में संगठनात्मक अभियानों की की विस्तृत समीक्षा
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाब सिंह नागर ने गुरूवार शाम 6:00 बजे सहारनपुर में जिला व महानगर पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक अभियानों की विस्तृत समीक्षा की। दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी कार्यालय में हुई बैठक में बूथ, मंडल व शक्ति केंद्र स्तर तक चल रहे अभियानों की प्रगति, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और कार्यकर्ता सक्रियता पर चर्चा हुई।