अंतरराज्यीय प्रवासी कामगार संघ दुमका द्वारा मंगलवार को रानेश्वर के चोपाबथान में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यूनियन के अध्यक्ष एमडी जाकिर अंसारी, पनेसाल टुडू, मनोज के राय, रामानंद यादव, वकील मरांडी, प्रधान सोरेन सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन के विस्तार को लेकर रानेश्वर प्रखंड का प्रभारी जयदेव गोरेन को नियुक्त किया गया।