बीना: आगासौद थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 48 घंटे में गुम नाबालिग को ढूंढ निकाला
Bina, Sagar | Sep 6, 2026 मामला थाना आगासौद का है। 3 सितंबर 2026 को एक फरियादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका नाबालिग बेटा 1 सितंबर से लापता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना आगासौद में तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन और SDOP बीना के मार्गदर्शन में तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी।