कोटा में बवाल: महंत की हत्या से गुस्साए साधु-संतों का धरना, शव लेने से इंकार!
Ladpura, Kota | Jun 6, 2026 कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और झझोंड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में साधु-संत समाज में भारी आक्रोश है। नाराज संतों ने MBS अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है और साफ अल्टीमेटम दिया है कि "जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते, तब तक महंत जी का शव नहीं उठाया जाएगा।" इस मामले ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल भी धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने राजस्थान की चरमराती कानून-व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।