खुरई: गढ़ोला जागीर संदीपनी स्कूल के प्राचार्य आरपी नामदेव कमिश्नर द्वारा निलंबित, स्कूल में शराब पीने का वीडियो हुआ था वायरल
Khurai, Sagar | Nov 15, 2025 शनिवार शाम 4 बजे ब्लाक शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गढ़ोला जागीर संदीपनी स्कूल के प्राचार्य आरपी नामदेव को कमिश्नर अनिल सुचारी ने निलंबित कर दिया, दरअसल प्राचार्य और पी टी आई का स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था जिसको लेकर ग्रामीणों ने दूसरे दिन स्कूल बंद करवाकर बच्चों के साथ प्रदर्शन कर दोनों के निलंबन की मांग की थी।