खुरई: पशु चिकित्सालय के पास GST असिस्टेंट कमिश्नर ने लोहे के सरियों से भरे ट्रक पर की कार्रवाई, GST चोरी का मामला
Khurai, Sagar | Nov 13, 2025 बुधवार देर रात लगभग 12 बजे पशु चिकित्सालय के पास GST असिस्टेंट कमिश्नर सुप्रिया पाठक ने अपनी टीम के साथ लोहे के सरियों से भरे ट्रक पर कार्यवाही की। दरअसल GST चोरी की आशंका के चलते ट्रक का सागर से पीछा किया जिसके बाद खुरई में कार्यावाही की, दस्तावेज और GST बिल आदि मांगने पर ट्रक चालक बहाने से चाबी लेकर भाग गया,बाद में ट्रक पुलिस के हवाले कर दिया,जाँच जारी है