खुरई: खिमलासा: दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म के आरोपी को खुरई न्यायालय में 10 साल की सजा
Khurai, Sagar | Nov 14, 2025 खिमलासा थाना के एक गांव में अपने ही दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म के मामले में खुरई द्वतीय अपर सत्र न्यायाधीश शोएब खान की न्यायालय ने शुक्रवार शाम 4 बजे 10 बर्ष की सजा के साथ 10 हजार जुर्माना किया है,दरअसल 8 मई 24 को शौच के लिए जाते समय आरोपी अनुज अहिरवार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, इसके बाद 10 जून को फिर से प्रयास किया तो परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट की