इस्माइलपुर: छोटी परवत्ता से युवती के अपहरण का आरोपित धराया
शादी की नीयत से अनुसूचित जाति की युवती के अपहरण का आरोपित छोटी परवत्ता से गिरफ्तार हुआ. आरोपित नदी थाना के ढोडिया का मनीष कुमार है. अपहृत युवती के पिता ने नवगछिया नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी, जिसमें मनीष कुमार को नामजद बनाया था. नदी थाना के थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने आरोपित को छोटी परवत्ता से गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया.