इस्माइलपुर: नवगछिया में साइबर ठग ने पदाधिकारी से 8.49 लाख रुपये की कर ली ठगी
साइबर ठग ने एक पदाधिकारी से 8.49 लाख रुपये ठग लिया. पीड़ित पदाधिकारी के बयान पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. पदाधिकारी ने कार लोन पर लिया था. गाड़ी की किश्त जमा करने के लिए गुगल से एसबीआई के पदाधिकारी का नंबर निकाल कर बात की. जो फर्जी एसबीआई का बैंक पदाधिकारी था. कथित बैंक पदाधिकारी ने बैंक से संबंधित सारा डिटेल ले लिया.और 8.49 लाख रूपये ठग लिया