इस्माइलपुर: यमुनिया बजरंगबली स्थान से पुलिस ने 13 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुनिया बजरंगबली स्थान से गरैया जाने बाली 14 नम्बर सड़क पर वाहन जांच के क्रम में मोटरसाइकिल सवार दो युवक को तेरह लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरप्तार व्यक्ति इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के सूदनटोला निवासी कुंदन कुमार पिता मदन मंडल, कृष्णा कुमार पिता सुबोध मंडल बताया गया।