धामी सरकार पर UKD का तीखा हमला, कहा- कान खोलकर सुन ले सरकार, हिसाब जरूर लिया जाएगा
गैरसैंण में प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के सवालों का हिसाब जरूर लिया जाएगा। यूकेडी ने तंज कसते हुए कहा कि गैरसैंण में पार्टी की दहाड़ से स्वघोषित ‘धाकड़’ की नींद उड़ी हुई है।
वहीं, प्रदर्शन के मामले में आशीष नेगी, आयुष रावत, वरुण चंदोला, अर्जुन कंडारी और चंदन लोधियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर भी यूकेडी ने सवाल उठाए हैं।
पार्टी ने इसे आंदोलनकारियों की आवाज दबाने की कोशिश करार देते हुए कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने और प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क व्यवस्था जैसे मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। यूकेडी ने दो टूक कहा कि हिसाब जरूर लिया जाएगा, कान खोलकर सुन ले सरकार।
#Gairsain #Uttarakhand #UKD #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #BreakingNews #PahadSamachar