मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़े गुस्से में दिख रहे हैं
अंकिता भंडारी केस पर CM धामी का बड़ा बयान: “हमने तो न्याय कर दिया, कांग्रेस अपनी मृतप्राय पार्टी को जिंदा करने के लिए अंकिता की आत्मा को झकझोर रही है!”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी और बहन थी। सरकार ने उसे न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई की और हत्याकांड के तीनों दोषी जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी पार्टी और राजनीति को जिंदा करने के लिए कांग्रेस बार-बार अंकिता के नाम का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस खुद को न्यायालय और व्यवस्था से भी बड़ा समझती है?
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। जहां सरकार दोषियों को सजा मिलने को न्याय की दिशा में बड़ी कार्रवाई बता रही है, वहीं कांग्रेस कथित वीआईपी की भूमिका और मामले से जुड़े बाकी सवालों की जांच की मांग उठा रही है।
📍 सवाल यही है—दोषियों को सजा मिलना और मामले से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलना, क्या दोनों एक ही बात हैं?
#AnkitaBhandari #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #Congress #RaibarPahad