गुना नगर: उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू: गुना पुलिस लाइन में पुलिस बल का ड्यूटी प्रशिक्षण शुरू
गुना में उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को लेकर 1 जून से पुलिस लाइन में प्रशिक्षण शुरू किया है। एसपी हितिका वासल ने बताया, 6 जून तक पहले चरण में 64 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसके बाद आगे के चरण शुरू होंगे। सिंहस्थ 2028 एक महत्वपूर्ण और विशाल धार्मिक आयोजन है जिसके लिए फोर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।