कोरांव थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।