नारायणपुर: गांधी-शास्त्री जयंती पर चला स्वच्छता अभियान
नारायणपुर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भागलपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने कहा कि गांधी जी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया, जबकि शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का मंत्र दिया। इस मौके पर शिक्षक मो. इकबाल और उमेश कुमार के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इ