Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
biharcorrespondent
243 मे "0" यानी की शून्य तो "1" मे कितनी.... आप ही लोग बताये.
Patna Rural, Patna
| Jul 15, 2026
MORE NEWS
आज दिनांक 15.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा अंचल कार्यालय, डेहरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, ई-मापी, भूमि अभिलेखों के अद्यतन, ऑनलाइन आवेदन निष्पादन तथा निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारी एवं राजस्व पदाधिकारी के स्तर पर लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं ई-मापी जैसे राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब से आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कई स्तरों पर कमियां परिलक्षित होने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के जल्द सुधार करने के के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र के लिए प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए, ताकि विद्यार्थियों, युवाओं एवं अन्य आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टियों, आवेदन पंजी, लंबित वादों के संधारण तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। वहीं बियाडा एवं पुलिस लाइन क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी ने एयरटेल के संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नेटवर्क समस्या को सुधार किया जाए। जल्द ही जमीन चिन्हित कर यहां एक एयरटेल का टावर भी लगाया जाएगा। #IPRD Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 15, 2026
आज दिनांक 15.07.2026 को मंडलकारा, सासाराम में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बंदी दरबार, सुरक्षा ऑडिट एवं कारा निरीक्षण किया गया। बंदी दरबार में बंदियों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों के त्वरित समाधान हेतु भवन निर्माण विभाग एवं जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से संवाद करते हुए उन्हें अपराध का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने को कहा। उन्होंने कहा कि कारावास की अवधि का सदुपयोग करते हुए बंदियों को तकनीकी कौशल एवं सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए, ताकि रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मंडलकारा, सासाराम को एक प्रभावी कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंदियों के पुनर्वास, कौशल विकास, शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक सक्रियता एवं समन्वय के साथ संचालित किया जाए, जिससे उनकी समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री सुजीत कुमार राय, जेल उपाधीक्षक श्री नंद मोहन सिंह, सहायक अधीक्षक श्री सुरेश प्रसाद, श्री कुंदन कुमार सिंह, सुश्री रागिनी कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Patna, Bihar | Jul 15, 2026
PK की बड़ी बड़ी बाते और बड़ा पाव खाते वाली कहावत जँच रही है जी
Patna Rural, Patna | Jul 15, 2026
PK को पूरी जनता जान चुकी है वोट नही करेगी
Patna Rural, Patna | Jul 15, 2026