आज दिनांक 15.07.2026 को मंडलकारा, सासाराम में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बंदी दरबार, सुरक्षा ऑडिट एवं कारा निरीक्षण किया गया।
बंदी दरबार में बंदियों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों के त्वरित समाधान हेतु भवन निर्माण विभाग एवं जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से संवाद करते हुए उन्हें अपराध का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने को कहा। उन्होंने कहा कि कारावास की अवधि का सदुपयोग करते हुए बंदियों को तकनीकी कौशल एवं सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए, ताकि रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि मंडलकारा, सासाराम को एक प्रभावी कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंदियों के पुनर्वास, कौशल विकास, शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक सक्रियता एवं समन्वय के साथ संचालित किया जाए, जिससे उनकी समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री सुजीत कुमार राय, जेल उपाधीक्षक श्री नंद मोहन सिंह, सहायक अधीक्षक श्री सुरेश प्रसाद, श्री कुंदन कुमार सिंह, सुश्री रागिनी कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Patna, Bihar | Jul 15, 2026