तरबगंज: अयोध्या जिले के जुबेरगंज बाजार के निकट फोरलेन हाईवे पर हुए सड़क हादसे में व्योंदा निवासी ट्रैक्टर चालक की हुई मौत
मंगलवार को जुबेरगंज बाजार के निकट फोरलेन हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से व्योंदा निवासी ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अयोध्या के सोहावल से ट्रॉली पर बालू लाद कर ला रहा था, तभी सामने से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके पर ही मौत हो गई।