तरबगंज: किधौरा में पुराने विवाद को लेकर विपक्षियों ने 3 लोगों को लाठी डंडों से पीटा, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
किधौरा निवासी शकुंतला ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि, बुधवार सुबह 7 बजे विपक्षी विनोद पुत्र मुन्ना लाल व विनोद की पत्नी निवासी उपरोक्त ने पूर्व विवाद को लेकर सहन दरवाजे पर आकर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा मारने पीटने लगे प्राथिनी को बचाने आए मेवा लाल पुत्र प्रभु नाथ दौड़े तो विपक्षियों ने उन्हें भी मारा पीटा है। जिससे सभी लोगों को चोट आई है।