तरबगंज: मैनपुर गांव निवासी व्यक्ति ने विपक्षियों पर लाठी-डंडों से मारने-पीटने व घर के सामने रखे छप्पर में आग लगाने का लगाया आरोप
मैनपुर गांव के मजरा डढवा निवासी सूरज राम पान्डेय ने कोल्हापुर चौकी पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है। कि,गांव के विपक्षी पवन कुमार राजकुमार पुत्र सांवला प्रसाद पान्डेय मंगलवार की रात्रि में अचानक आए और मेरे माता-पिता को लाठी डंडे से पीट दिया। तथा घर के सामने रख छप्पर को फूंक दिया है। वही इस पूरे मामले के बाबत चौकी प्रभारी ने कहां कि,मामले की जानकारी नहीं है।