सुल्तानपुर: बंधुआकला-धम्मौर मार्ग के बहुरेंगे दिन,शासन द्वारा 38 लाख की स्वीकृति के बाद बनेगी रोड,आवागमन होगा सुलभ
जर्जर हो चुके धम्मौर-बंधुआकला मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं।शासन से स्वीकृत यह रोड 38 लाख रुपए की लागत से बनाई जायेगी।पहले चरण में 500 मीटर सीसी व 300 मीटर पिच रोड बनाई जाएगी।रोड बनाए जाने के लिए गिट्टी गिराए जाने का काम शुरू हो गया है।बाबा जी का सगरा पर गिट्टी गिर रही है।ग्रामीणों का कहना है की सड़क गुणवत्तापूर्ण बने जिससे आवागमन सुलभ हो सके।