सुल्तानपुर: राजकीय मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की चेतावनी के बाद भी नही माने डाक्टर,शासन को लिखा पत्र हुआ स्थानांतरण
राजकीय मेडिकल कालेज में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर अनिल कुमार का पड़ोसी जिले अयोध्या स्थानांतरण हो गया है।डॉ॰अनिल कुमार पर बाहरी दवा लिखने व बाहरी पैथोलॉजी पर जांच कराने के आरोप थे।जिसकी शिकायत की गई थी।प्रशासनिक चेतावनी के बाद भी डॉ॰अनिल कुमार नही माने तो प्रिंसिपल ने उनके स्थानांतरण के लिए शासन को पत्र लिखा था।जिसका संज्ञान लेते हुए उनको अयोध्या भेजा गया