सुल्तानपुर: बनकेपुर गांव के पास साइकिल सवार युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर,राजकीय मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज
साइकिल सवार लौहार पश्चिम निवासी कल्टू राम को बनकेपुर गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में दोनों को चोटें आई है।आनन-फानन में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से राजकीय मेडिकल कालेज भेजवाया।जहां डाक्टरों द्वारा दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि बाइक चालक नशे में था जिस कारण यह हादसा हुआ।