मोठ: चिरगांव मंडी में पर्यावरण और गोवंश सेवा पर मंथन, हरीशंकरी का पौधा रोपकर जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया
Moth, Jhansi | Sep 29, 2026 चिरगांव मंडी परिसर में पर्यावरण संरक्षण और गोवंश सेवा को लेकर बैठक हुई। बैठक में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण और उनकी देखभाल के साथ गोवंश संरक्षण के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान हरीशंकरी के पौधे का पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम माज अख्तर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।