जाले: जाले नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, वसीम बेग व कमलेश नायक निर्विरोध, प्रह्लाद दास विजयी
Jale, Darbhanga | May 26, 2026 जाले नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के लिए मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए इस चुनाव में तीन सदस्यों का चयन किया गया। वार्ड 10 के पार्षद मिर्जा वसीम बेग और वार्ड 12 के पार्षद कमलेश नायक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि सदस्य संख्या-2 पद पर हुए मतदान में प्रह्लाद दास भी