रायबरेली: मूर्ति स्थापना को लेकर कन्नावा में भारी बवाल, मौके पर एसडीएम और सीओ सहित भारी पुलिस बल तैनात।
बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव में अंबेडकर पार्क के पास हनुमान मूर्ति स्थापना को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक और भारी बवाल खड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख सुरक्षा के लिहाज से मौके पर उप जिलाधिकारी , क्षेत्राधिकारी महराजगंज समेत कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और दोनों पक्षों को शांत कराने के प्रयास में जुटे हैं। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।:::::::---