मोदनगंज: पुलिस ने दो अपराधियों को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
मदनगंज प्रखंड के पेवता गांव के समीप एक मुर्गी फार्म से पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी कट्टा एवं 11 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पर पुलिस ने नहर खुदाइ का काम रुकवाने एवं पोकलेन चालक से मारपीट कर फायरिंग करने का मामले में शामिल होने की बात बताई है।