सीओ जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया को न्यायिक राहत, दिनेश तिवारी ने जताई खुशी
#प्रतापगढ़। बहुचर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड मामले में लखनऊ की विशेष CBI अदालत द्वारा दोबारा जांच के बाद दाखिल CBI की अंतिम रिपोर्ट स्वीकार किए जाने और राजा भैया के खिलाफ आगे कार्रवाई की मांग खारिज किए जाने पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने खुशी जताई है।
दिनेश तिवारी ने कहा कि CBI की दोबारा जांच के बाद राजा भैया के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने की रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने इसे न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही न्यायपालिका पर पूरा विश्वास रहा है।
उन्होंने कहा, “आज सत्य की जीत हुई है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। सत्यमेव जयते।” उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय ने न्याय और सत्य में विश्वास रखने वाले लोगों के भरोसे को और मजबूत किया है।
दिनेश तिवारी ने कहा कि वर्ष 2013 में हुई घटना के बाद इस मामले की विभिन्न स्तरों पर जांच और कानूनी प्रक्रिया चली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजा भैया की भूमिका को लेकर दोबारा जांच की गई और CBI ने अपनी अंतिम रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की। अब अदालत द्वारा रिपोर्ट स्वीकार किए जाने से इस मामले में राजा भैया के खिलाफ आगे कार्रवाई की मांग खारिज हो गई है।
उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए कानून और न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखना चाहिए। न्याय और सत्य की लड़ाई में धैर्य रखने वालों की अंततः जीत होती है।
#pratapgarh #pratapgarhnews #pratapnagarjaipur #Rajabhaiya #raghuraj #JansattaDalLoktantrik #DINESHTIWARI