भभुआ: फूड प्वाइजनिंग से मौत के मामले में भभुआ थाना में जायका रेस्टोरेंट और सदर अस्पताल के एक चिकित्सक पर दर्ज हुआ केस
Bhabua, Kaimur | Apr 9, 2026 फूड प्वाइजनिंग के मामले में भभुआ शहर के जायका रेस्टोरेंट एवं भभुआ सदर अस्पताल के एक चिकित्सक पर थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार की शाम 4 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कल बुधवार को भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी विशाल कुमार तिवारी की जायका रेस्टोरेंट से पनीर और मंचूरियन लेकर खाया था। जिससे संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत हुई थी