करहल: करहल क्षेत्र में अपहरण की कोशिश करने वाले आरोपियों पर पीड़ित ने कोर्ट में दर्ज कराया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के किशनी रोड निवासी सतीश चंद्र पुत्र दीप सिंह का आरोपियों ने अपहरण करने की कोशिश की थी। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। वहीं पीड़ित ने कोर्ट से 7 नामजद पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। तो वहीं पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा आरोपियों पर दर्ज कर लिया है।