मुरैना नगर: घायल महिला की जान बचाकर पेश की संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल,एसपी ने निर्भया मोबाइल प्रभारी व टीम को किया सम्मानित।
मुरैना में संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश करने वाली निर्भया मोबाइल प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मी भदौरिया व उनकी टीम को पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने आज गुरुवार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।बुधवार को एमएस रोड पर सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल महिला को टीम ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई थी।इस अवसर पर एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह डाबर भी मौजूद रहे।