भरतपुर: थार से युवक को कुचलने की कोशिश, भाई ने कहा- 12 दिन बाद भी FIR नहीं हुई
भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में एक युवक को थार से कुचलकर मारने की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है और आरोपी पक्ष की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर थार जब्त कर ली गई है,