मैनपुरी: ओछा थाना क्षेत्र के ज्योति रोड पर दो बाइक की भिड़त में पिता-पुत्री हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा थाना क्षेत्र के ज्योति रोड पर परोख निवासी जयवीर अपनी पुत्री लाडो के साथ दावत खाकर अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बाइक सवार जयवीर और उनकी पुत्री लाडो का टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार किया जा रहा है।