मैनपुरी: न्यू गाड़ीवान में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू गाड़ीवान निवासी ज्योति के साथ दबंगों ने मारपीट की है। दरअसल, दबंगों के द्वारा गाली-गलौज की जा रही थी जिसका विरोध करने पर ज्योति के साथ मारपीट की गई। इस घटना में महिला घायल हो गई जिसे परिजनों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।