मैनपुरी: बेवर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से दो भाई हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बेवर थाना क्षेत्र में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के उगलपुर निवासी मोहित कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह और बृजेश कुमार पुत्र मोहनलाल मैनपुरी लगून के कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से आ रहे थे।जैसे ही वह बेवर क्षेत्र में पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।