मैनपुरी: मैनपुरी में शिवरात्रि के पर्व को लेकर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम, CO सिटी ने लिया जायजा
शिवरात्रि के पर्व को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा क्षेत्राधिकारी नगर अजय सिंह चौहान ने लिया व पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।