मैनपुरी: बरनाहल के दिहुली में तेज रफ्तार बाइक से गिरी महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बरनाहल थाना क्षेत्र के दिहुली के पास कोतवाली के रूपपुर भरतपुर निवासी मीना देवी पत्नी कमलेश कुमार बाइक से अपने पति के साथ नंद के घर जा रही थी। तभी अचानक से वह बाइक से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद घायल मीना देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरो द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।