शिवपुरी: अमोलपठा गौशाला में लापरवाही की शिकायत, पशु चिकित्सा टीम के निरीक्षण में 4 गायें गंभीर मिलीं
अमोलपठा गांव स्थित आचार्य विद्यासागर गोशाला में लापरवाही की शिकायत पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पशु चिकित्सक टीम ने अचानक निरीक्षण किया। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही बजरंग दल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।निरीक्षण के दौरान गोशाला में चार गायें गंभीर रूप से बीमार अवस्था में मिलीं। पशु चिकित्सकों ने बीमार गायों की जांच कर उपचार शुरू कराया और उनके स्वास्थ्य ।