जलालाबाद: गांव खंडहर में खेत में गंदे पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे आठ लोग चोटिल
शाहजहांपुर जनपद थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव खंडहर में आज खेत में लैट्रिन के पानी जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले. जिससे दोनों पक्ष के आठ लोग चोटिल हो गए। जो लोग चोटिल हुए हैं उनमें मिथुन,संजय, पार्वती चमेली, शिवम,भानु,प्रतिभा छोटी बिटिया व नचिता शामिल है.पुलिस ने तहरीर लेने के बाद दोनों पक्षो के लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजदिया